Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती, 19 जून 2025। हर्रैया विधायक अजय सिंह ने आज बनकटा स्थित वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री और फल का  वितरण किया। इसके बाबत जानकारी देते हुए हर्रैया विधायक ने कहा कि निराश्रितों की सेवा करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है समाज के सभी सक्षम लोगों को वृद्धजनों की सेवा करनी चाहिए। परिवार से उपेक्षित यह लोग प्रेम के भूखे हैं इन्हें श्रद्धा भाव से हर संभव सेवा सभी लोग अवश्य करें।
वितरण के दौरान हर्रैया विधायक प्रतिनिधि पंडित सरोज मिश्र, प्रधान अखिलेश सिंह, कौशलेंद्र सिंह, अमरनाथ सिंह, विनय सिंह, प्रमोद सिंह, अभिजीत सिंह, भगवान मिश्र, निर्मल सिंह, सुनील यादव और अजय सिंह के साथ बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *