Spread the love
बशिष्ठ पाण्डेय
भानपुर-तेनुआ असनहरा मार्ग के चौड़ीकरण की मांग
बस्ती। सोमवार को उत्तर प्रदेश ब्लाक प्रमुख संघ उपाध्यक्ष एवं रामनगर ब्लाक प्रमुख यशकान्त सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट किया।
बताया कि मुख्यमंत्री से उन्होने बहुप्रतीक्षित मार्ग भानपुर-तेनुआ असनहरा के चौड़ीकरण और उच्चीकरण कराने का आग्रह किया।  बताया कि यह मार्ग बस्ती को गोण्डा से जोड़ता है । लगभग 200 राजस्व गांव सीधे तौर पे इससे जुड़े है। वर्तमान समय में यह  ग्रामीण मार्ग है, आवयश्कता अनुसार इसका चौड़ीकरण और उच्चीकरण अति आवश्यक है,श्री सिंह ने बस्ती विकास प्राधिकरण में विकास कार्य हेतु  मुख्यमंत्री से बजट की मांग किया। इसी कड़ी में उन्होने प्रदेश के क्षेत्र पंचायतों की समस्याओं से सम्बन्धित मांग पत्र भी सौंपा।
रामनगर ब्लाक प्रमुख यशकान्त सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया है कि समस्याओं का चरणबद्ध ढंग से समाधान कराया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *