Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

आकर्षक का केंद्र बिन्दु बना एरोप्लेन का इंट्रेंस पॉइंट

बस्ती। जिले के जीआर एस इण्टर कालेज (सक्सेरिया) ग्राउण्ड में आज हवाई जहाज एवं दुबई थीम पर प्रदर्शनी का शुभारम्भ सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती ने किया। उद्घाटन के उपरान्त श्री भारती ने ने कि ड्रीम लैंड प्रदर्शनी सभी मानकों को पूरा कर रहा है।जिसमे फायर सुरक्षा पार्किंग सहित बेहतर स्पेस के साथ शहरी यातायात पर कोई अतिरिक्त दबाव नही पड़ेगा। यदि सुरक्षा की बात की जाए तो महिलाओं एवं बच्चों के सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस स्टेशन द्वारा पुरूष एवं महिला पुलिसकर्मी अपना सहयोग देंगी इसके अलावा ड्रीम लैंड प्रदर्शनी के संचालक द्वारा निजी सुरक्षा कर्मियों की भी व्यवस्था की गई है।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि ड्रीम लैण्ड प्रदर्शनी बस्ती के लोगों का मनोरंजन होगा तथा परिवार के सदस्यों को घूमने का एक अच्छा स्थान मिल गया है साथ-साथ इससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा। आने वाले समय में ये प्रदर्शनी सभी लोगों को आकर्षित करेगी और ये आकर्षण का केन्द्र होगा।

प्रदर्शनी के प्रबन्धक राकेश शुक्ला ने कहा कि पिछले करीब दो दशक से यहां पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है इस बार भी झूला, खानपान के स्टाल, बच्चों के लिए अलग से गाड़ी वाला झूला सहित कई प्रकार के मनोरंजन के साधन की व्यवस्था की गयी है प्रवेश द्वार पर हवाई जहाज का थीम लगाया गया है तथा अन्दर दुबई का थीम स्थापित किया गया है। लोगों के सेल्फी के लिए ऊंची-ऊंची बिल्डिंग के साथ-साथ अलग से सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है।

राकेश शुक्ला ने जनपद वासियो से अपील किया कि इस बार गर्मियों की छुट्टियां आपके परिजनों एवं बच्चों के लिए काफी खूबसूरत बनाने के लिए कई प्रकार के झूलो सहित छोटे बच्चों के लिए बोटिंग एवं अन्य मनोरंजन उपकरण लगाए गए है आप आए और हमारा वादा है कि इस बार आपको यादगार मनोरंजक का एहसास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *