बशिष्ठ पाण्डेय
बस्ती-1964 मे अपने स्थापना काल से ही विश्व हिन्दू परिषद ने गाँव-गाँव सत्संग,मिलन प्रारंभ किया है, इस मिलन,सत्संग के विशिष्ट कार्य पद्धति के आधार पर आज 60 वर्ष से हिन्दू समाज के संरक्षण,संवर्धन एवं राष्ट्रीय संस्कारों का विकास कर रहा। जहाँ जहाँ भी साप्ताहिक मिलन या सत्संग है वहाँ समस्त समस्याओं का निदान स्वतः हो जाता है एवं उसके माध्यम से नागरिक संस्कारवान तथा चरित्रवान होता और वही नागरिक राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक विचारों से ओत-प्रोत होकर समाज परिवर्तन का कारक बनता है। यह बातें विश्व हिन्दू परिषद के विभाग संगठन मन्त्री मनीष जी ने कहा। ब्लॉक परिसर,रामनगर मे आयोजित प्रखण्ड की मासिक बैठक में उन्होंने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद 60 वर्षों से हिन्दू समाज के संगठन,राष्ट्र निर्माण एवं उसके साथ ही समाज परिवर्तन मे लगा हुआ है।आज समाज में जितने भी प्रकार की समस्या है वह केवल संगठन शक्ति के आधार पर ही निस्तारित की जा सकती हैं।
प्रखण्ड बैठक को संबोधित करते हुए रामनगर के संघचालक भगवंत मान जी ने कहा कि मिलन सत्संग एवं शाखा के माध्यम से संस्कारों मे वृद्धि होती है और संस्कार ही समाज में अच्छे गुणों की पहचान कराती है, उन्होंने बताया कि हम सभी को संगठित होने की आवश्यकता जिससे कि आने वाली सभी सामाजिक कुरीतियों से हम लड़ सकें और आगे बढ़ें।
रामनगर प्रखण्ड मन्त्री प्रशांत जी ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी और बताया कि आगामी समय में पंच परिवर्तन पर काम आवश्यक है, पंच परिवर्तन मे सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी भाव का जागरण एवं नागरिक एक आवश्यक विषय है जिस पर समाज जागरण की आवश्यकता है। उन्होंने आगामी जून माह मे गोरखपुर मे होने वाले बजरंग दल एवं विश्व हिन्दू परिषद वर्ग के विषय में भी चर्चा किया और बताया की प्रशिक्षण के माध्यम से हमारी गुणवत्ता का विकास होना चाहिए और संगठन की रीति नीति से व्यवस्थित रूप से परिचित होते हैं इसलिए हम सभी के जीवन में प्रशिक्षण का अत्यंत ही महत्व है।
प्रखंड बैठक में बजरंग दल के अशोक यादव जी, प्रदीप सिंह जी, रामजनम चौधरी जी,महेश,रामसागर एवं अनेक विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
