Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

 बस्ती जनपद का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रेस क्लब सभागार में आयोजित एक भव्य समारोह में केक काटा गया और संगीत की धुन पर लोगों ने बोला हैप्पी बर्थडे बस्ती। बस्ती का थीम सांग नगर है यह खास नाम इसका बस्ती बजा तो पूरा सभागार झूम उठा। बस्ती के विकास और जनपद वासियों के प्रगति तथा खुशहाली की कामना की गई। कार्यक्रम संयोजक एवं उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने बस्ती के गौरवशाली इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि साहित्य, कला और त्याग बलिदान जिले की माटी में रचा बसा है। उन्होंने बस्ती के जन्मदिन पर जनपद का नाम बदलकर वशिष्ठ नगर किए जाने का दृढ़ संकल्प दोहराया। उन्होंने समाजसेवियों और आम जन से वशिष्ठ नगर नामकरण अभियान से जुड़ने की अपील किया। इसके पूर्व नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने बस्ती मण्डल के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलन कर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने सभी को जनपद के स्थापना दिवस पर बधाई दिया। प्रेस क्लब के अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने बस्ती की गाथा सुनाकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। कवि राम कृष्ण लाल जगमग ने अपने दुमदार दोहों से खूब वाहवाही बटोरी। डॉ वी के वर्मा, अर्चना श्रीवास्तव, सुशील सिंह, धनश्याम सिंह,चंद्र मोहन लाल बाल कवि हिमांशु शेखर मिश्र ने अपनी रचनाओं सुनाई। इस अवसर पर आशीष सिंह,रंजीत सिंह,अश्वनी राज, सतेंद्र श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

राना दिनेश प्रताप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *