बशिष्ठ पांडेय
बस्ती। मंगलवार को उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में वार्षिक परीक्षाफल का वितरण किया गया।कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को ट्राफी, प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
एकेडमी के निदेशक विनय शुक्ल ने शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम आने पर कहा कि इसके लिये शिक्षकों एवं छात्रों ने कड़ा परिश्रम किया है। कम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों से कहा कि हताश न हो और कठिन परिश्रम करें। शिक्षा से जीवन बदलता है।
एकेडमी में वार्षिक परिणाम वितरण समारोह में विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस वर्ष कई छात्रों ने 97% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रधानचार्य श्रीमती शशिप्रभा त्रिपाठी ने कहा कि छात्रों ने बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन रहा है हम उनके उज्वल भविष्य की कामना करते है श्रेष्ठतम शिक्षा देकर जागरूक, समर्थ नागरिक बनाना उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी का उद्देश्य है, शिक्षक, अभिभावक और छात्रों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है कि एकेडमी निरन्तर मानकोें पर खरा उतर रहा है। साथ है नए सत्र की तैयारियां पूरी हो चुकी है नए सत्र में हिन्दी संस्कृत, उर्दू एवं वैदिक गणित भी शामिल किया गया है इसके अतिरिक्त पर्सनालिटी डेवलेपमेंट पर फोकस किया जाएगा।
विद्यालय की टॉपर अंशिका गौतम (नर्सरी क्लास) रहीं, जिन्होंने 100 प्रतिशतअंक प्राप्त कर सबसे उच्च स्थान प्राप्त किया। वहीं, आर्या कसौधन (कक्षा 7) ने 99.88 प्रतिशत रूपेश वर्मा (कक्षा 8) ने 99.50 प्रतिशत ऋद्धिमा चौधरी (कक्षा 7) ने 99.06प्रतिशतऔर मो. कैश (कक्षा 8) ने 99.38प्रतिशत अंक हासिल किए।
अन्य उच्च प्रदर्शन करने वाले छात्रों में
आराश्या पटेल (यूकेजी) – 99.42प्रतिशत, नयरा गुप्ता (कक्षा 1) – प्रतिशत, याशिका यादव (कक्षा 6) – 98.81 प्रतिशत, अजितेश सिंह (कक्षा 3) – 98.20 प्रतिशत, किन्जल यादव (कक्षा 5) – 98.31 प्रतिशत, शाश्वत कसौधन (कक्षा 4) – 98.36 प्रतिशत, ऋद्धि पांडेय (कक्षा 9) – 97 प्रतिशत नित्या कसौधन (कक्षा 9) – 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
इनके अलावा कई अन्य छात्रों ने भी 97% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
कक्षा 8 के छात्र मोहम्मद कैश ने 99.38% अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया और पूरे वर्ष विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया। मोहम्मद कैश ने इंटरनेशनल मैथ ओलंपियाड में गोल्ड मेडल जीता, स्टेट लेवल विद्यार्थी विज्ञान मंथन में सफलता प्राप्त की, जिससे उन्हें IIIT प्रयागराज में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला।
इसके अलावा, उन्होंने इंटरनेशनल साइंस ओलंपियाड समेत कई प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीते। उनकी मेहनत और समर्पण को देखते हुए विद्यालय ने उन्हें “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” के खिताब से सम्मानित किया।
एकेडमिक क्वाडिनेटर अपूर्वा त्रिपाठी ने कहा कि इस एकेडमी का उदेश्य शिक्षा संस्कार एवं संस्कृति के साथ मातृभाषा हिन्दी, उर्दू संस्कृत, वैदिक गणित पर बिशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रवंध तंत्र छात्रों के सर्वागीण विकास को देखते हुए छात्रों के व्यक्तित्व विकास एवं नीट आइआइटी रोबोटिक साइंस क्रिकेट एकेडमी टेबल टेनिस आदि शामिल किया है। जिससे बच्चों को इंटरमीडिएट के बाद यदि किसी कम्पटीशन में शामिल होना पड़े तो उन्हें सहूलियत मिले।
इस अवसर पर रंजना यादव, आंचल, सतनाम कौर, मधु कन्नौजिया, स्तुति मिश्रा, अपराजिता मिश्रा, श्यामा गुप्ता, पूजा उपाध्याय, ममता गुप्ता, खुशबू श्रीवास्तव, कमलोज मिश्रा, नम्रता पाण्डेय,संजय प्रजापति, अमन मिश्रा सहित सभी अध्यापक/अध्यापिकांए उपस्थित रहें।
