Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
एकजुटता, समन्वय से न्याय पंचायत स्तर पर कांग्रेस संगठन की मजबूती पहला लक्ष्य-विश्वनाथ चौधरी
बस्ती। बुधवार को कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी का पार्टी नेताओ, कार्यकर्ताआंे ने फूल मालाओं के साथ रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया। यहां से कांग्रेस जन नारा लगाते हुये दक्षिण दरवाजा, रोडबेज तिराहा होते हुये कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जहां आयोजित सभा में पार्टी के वरिष्ठ नेताआंें ने कांग्रेस के संगठात्मक ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने उपस्थित पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुये कहा कि पार्टी के जिलाध्यक्ष के रूप में उनका प्रयास होगा कि जिला, तहसील, ब्लाक, नगर पंचायत, न्याय पंचायत और बूथ स्तर पर कांग्रेस संगठन मजबूत हो तभी आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुये जीत हासिल कर सकेगी। विश्वनाथ       चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, श्रीमती सोनियां     गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के मार्ग दर्शन में कांग्रेस की खोयी हुई राजनीतिक प्रतिष्ठा को वापस दिलाने के लिये सभी कांग्रेसजनों को पूरी ताकत झोंकनी होगी। कहा कि पद एक व्यवस्था है, वे कार्यकर्ता के रूप में अपनी भूमिका निभायेंगे। पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, अफसर यू अहमद,  पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, कर्नल ए.के. सिंह, वीरेन्द्र प्रताप नारायण पाण्डेय, बृजेश आर्य, गिरजेश पाल, दिलीप निषाद, अनिल भारती, ई. राज बहादुर निषाद, कर्नल ए.के. सिंह, देवेन्द्र निषाद,  डा. आर.जी. सिंह, कौशल त्रिपाठी, कांग्रेस आरटीआई विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र श्रीवास्तव, डा. वाहिद सिद्दीकी, नोमान अहमद के साथ ही अनेक वक्ताओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी का स्वागत करते हुये एकजुटता पर जोर दिया। संचालन अवधेश सिंह ने किया।
नव नियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से आदित्य त्रिपाठी, संदीप श्रीवास्तव, अमित सिंह, अतीउल्ला सिद्दीकी, डा. मारूफ अली, डा. शीला शर्मा, मंजू पाण्डेय, शकुन्तला देवी, राकेश पाण्डेय ‘गांधियन’, भूमिधर गुप्ता, गंगा प्रसाद मिश्र, शेर मोहम्मद,  सुधीर यादव, सोनम सैनी, अरूण कुमार पाण्डेय, लालजीत पहलवान, मधुबन चौहान, जयन्त चौधरी, अमर बहादुर शुक्ल, कुंवर जितेन्द्र सिंह, शिव विभूति मिश्र ‘पिन्टू’, नफीस अहमद, विनय तिवारी, प्रताप नारायण मिश्र, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, जगदीश शर्मा, रंजना सिंह, नीलम विश्वकर्मा, सन्तराम गौतम, रामधीरज चौधरी, राम सिंह, सलमा अफसर, सिद्दीक अहमद, राकेश मणि त्रिपाठी, साधू शरन आर्य, प्रमोद दूबे,  सूर्यमणि पाण्डेय, अनिल त्रिपाठी, विनोद रानी आहूजा, प्रेम सागर पाठक, अलीम अख्तर, शौकत अली नन्हू, दिनेश कुमार सिंह, विजय प्रकाश पाण्डेय, गुड्डू सोनकर, रविन्द्र सिंह ‘राजन’ सर्वेश शुक्ल, संजीव त्रिपाठी, वीरेश सिंह, साधू शरन पाण्डेय, आलोक तिवारी, प्रमोद पाण्डेय, ननकू सोनकर, अंकित कुमार, आनन्द कुमार निषाद, मो. सरवर अंसारी, दिलीप श्रीवास्तव, पप्पू चौधरी, रमेश चौधरी, शुभम गांधी, प्रशान्त, सीमा निषाद के साथ ही हजारों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *