इनर व्हील बस्ती में टाउन में अध्यक्ष आशा अग्रवाल जी का आगमन हुआ। क्लब के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। जीजीआईसी स्कूल के बाहर एक हैंडपंप लगवाया गया है और वही बगल में एक पीपल का पेड़ है जिसका चबूतरा राहगीरों के बैठने के लिए ठीक करवाया गया है। उसका उद्घाटन आज मैंम के हाथों करवाया गया। वहां से सभी पदाधिकारी और मैंम उड़ान स्कूल में पहुंची जो निशुल्क चलाया जाता है। वहां उन बच्चों के साथ बातचीत किए उनके बीच में हमने कॉफी कलर बंटवाई। स्कूल की एक छात्रा ने सिलाई का प्रशिक्षण लिया था। आगे उसकी जीविका चलाने के लिए एक सिलाई मशीन भी दिलवाई गई। बच्चों ने ड्राइंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया इसके लिए उन्हें पुरस्कार भी दिया गया। वहां से हम सभी जेपी होटल पहुंचे। क्लब की अध्यक्ष कला अग्रवाल ने मैंम को बुके और कुछ उपहार देकर उनका स्वागत किया। मैंम ने सभी पद अधिकारियों की फाइल देखी। उन्हें समझाया। क्लब के सदस्यों ने सुंदर गीत प्रस्तुत किया। उड़ान स्कूल के कुछ बालिकाओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। बस्ती जिले में एक बच्चा है तकरीबन 1 साल का वह थैलेसीमिया बीमारी से ग्रसित है जिसकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है। क्लब ने अपना हाथ बढ़ाया और 18600 की धनराशि उन्हें मदद के लिए दी। यहां प्रांगण में एक कन्या के विवाह के लिए भी कुछ सामग्री क्लब के सदस्यों की मदद से कुछ सामग्री इकट्ठी की गई और उसे गरीब कन्या की मदद करने की कोशिश की। इस कन्या को एक सिलाई मशीन भी दिया गया जिससे वह अपनी बीबी का सुचारू रूप से चला सके। सभी ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और लंच के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में चंदा, संगीता, अनीता, कृष्णा, आभा, दीपा, शिवांगी, प्रतिमा, दीपिका, कमल, सरिता, सविता, सीमा, साधना, तूलिका, आशा, और क्लब के सभी सदस्य मौजूद रहे।