Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती 20 मार्च। आर्य समाज गांधी नगर, बस्ती के 106वां वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ  शोभायात्रा से हुआ। यह यात्रा आर्य समाज गांधी नगर बस्ती से होते हुए कम्पनी बाग पहुंची, जिसका स्वागत वेद प्रकाश आर्य ने किया। इसके उपरान्त शोभायात्रा रौता चौराहा होते हुए रोडवेज तिराहा पहुंची जहां बृजकिशोर आर्य, विनोद कुमार, बशिष्ठ पाण्डेय, सर्वेश श्रीवास्तव, राजेन्द्र उपाध्याय, लवकुश सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने स्वागत किया।
कई वर्षों बाद आर्य समाज गांधी नगर बस्ती से निकली शोभायात्रा अत्यंत मनोहर थी। जिसमें उत्तराखण्ड से आये भजनोपदेशक पं0 देवशर्मा, सत्येन्द्र वर्मा ने बैलगाड़ी पर बने हुए मंच से अनेक भजन प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
यह वार्षिकोत्सव 20 मार्च से प्रारम्भ होकर 23 मार्च 2025 तक चलेगा। जिसमें देवयज्ञ, भजन एवं उपदेश, जीवन में शाकाहार का महत्व, वेद एवं ईश्वर पर उपदेश, संस्कार सम्मेलन, आर्य समाज का योगदान और 23 मार्च को महिला सशक्तीकरण सम्मेलन, राष्ट्र रक्षा सम्मेलन पर विद्वानजन अपना उपदेश देंगे।
आमंत्रित विद्वानों में पं0 विमल कुमार वैदिक प्रवक्ता हरदोई, रविन्द्र आर्य वैदिक विद्धान कानपुर, पं0 देवशर्मा भजनोपदेशक उत्तराखण्ड एवं स्थानीय पं0 राधेश्याम सिंह, उपदेशक तथा भजनोपदेशक सत्येन्द्र वर्मा अपने भजनों के माध्यम से संदेश देंगे।
आज की शोभायात्रा में मुरलीधर भारती, ओमप्रकाश आर्य, राधेश्याम सिंह, सत्येन्द्र वर्मा, हरिहर मुनि प्रधान आर्य समाज गांधीनगर, वेद आर्य, गरूणध्वज, देवव्रत, बृजकिशोर आर्य, सुमन आर्य सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *