बशिष्ठ पाण्डेय
बस्ती जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं जिला चिकित्सालय में 22 आयुष चिकित्सकों की तैनाती हुई है विगत वर्षों से आयुष औषधीय की आपूर्ति न होने के कारण आम जनमानस को सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है, इसके बाबत जानकारी देते हुए डॉ वी के वर्मा ने बताया कि की वित्तीय वर्ष 2024- 25 में अब तक आयुष औषधियां की आपूर्ति नहीं हुई है जबकि वित्तीय वर्ष समाप्त होने जा रहा है अगर औषधीय का वितरण नहीं हुआ तो बजट में सारी दवाओं के वापसी का डर बना हुआ है इसी संदर्भ में आज नोडल अधिकारी डॉक्टर वी के वर्मा ने जिलाधिकारी से मिलकर तत्काल संबंधित अधिकारियों को आयुष औषधियों के वितरण हेतु निर्देशित करने का अनुरोध किया है।
