Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
बस्ती-सफाई कर्मियों को द्वितीय एसीपी का लाभ दिए जाने के संदर्भ में सफाई कर्मचारियों ने धरने की रणनीति बनाई थी लेकिन आज विकास भवन में डीसी मनरेगा की अध्यक्षता में सफाई कर्मचारी संघ और डीपीआरओ में वार्ता हुई वार्ता के फल स्वरुप डीपीआरओ ने सफाई कर्मियों की शर्तों को मान लिया जिससे सफाई कर्मियों ने 24 फरवरी को विकास भवन में होने वाले धरने को स्थगित कर दिया इसके बावत विस्तार से जानकारी देते हुए सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अजय कुमार आर्य ने बताया कि आज वार्ता सफल रही, और हम सभी कर्मचारियों ने धरने को स्थगित कर दिया है इस बैठक के दौरान विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राम आधार पाल के साथ सफाई कर्मचारी संघ के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *