बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के अमौली स्थित संत रविदास मंदिर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव मौजूद रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में साउघाट ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार शिवराम कनौजिया आशीष गौतम मौजूद रहे। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि सभी को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने छुआछूत के भेदभाव को खत्म किया तथा सभी के उत्थान का मार्ग बताया। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन संत रविदास सेवा संस्थान के अध्यक्ष किशोरी ने जबकि अध्यक्षता बलराम यादव ने किया ।कार्यक्रम में उदयराज कुँवर, विश्राम जी, नंदलाल आजाद, राम सुभाष निगम, पंकज आर्य, प्रदीप कुमार गौतम, राम कुमार प्रेमी,भगवान दास विश्वकर्मा, विष्णु कांत, रामप्यारे, हरिश्चंद्र, ओमप्रकाश गौतम, संजीव कुमार यादव अमर कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।