Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
परिवहन आयुक्त महोदय, उ0प्र0 लखनऊ के भ्रमण कार्यक्रम एवं कार्यालय निरीक्षण के क्रम में आज दिनांक 27.01.2025 को प्रातः 10.00 बजे छबिलहाखोर स्थित सम्भागीय परिवहन कार्यालय, बस्ती का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त महोदय द्वारा कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, रिकार्ड रूम के व्यवस्थित रख-रखाव पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी। सफाई व्यवस्था से सन्तुष्ट होकर सफाई कर्मचारी श्रीमती किताबुन्निशा के साथ सेल्फी भी ली। इसी क्रम में कार्यालय के विभिन्न पटल पर कार्य करने वाले कर्मचारियों द्वारा किये जाने वाले कार्य के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली गयी, तत्पश्चात सभाकक्ष में संभाग के समस्त अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली गयी तथा शासन द्वारा निर्धारित किये गये राजस्व प्रवर्तन लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के भी निर्देश दिये गये।, नो हेलमेट नो पेट्रोल‘ के आदेश के अनुपालन कराये जाने के उद्देश्य से अधिक से अधिक हेलमेट का प्रयोग न करने वालों के विरूद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही के निर्देश दिये गये साथ ही परिवहन विभाग द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न सेवाओं तथा सड़क सुरक्षा की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से कराये जाने पर विशेष बल दिया गया।
निरीक्षण के दौरान श्री फरीदउद्दीन सम्भागीय परिवहन अधिकारी,,  रविकान्त शुक्ल, सम्भागीय परिवहन अधिकारी, (प्रवर्तन), पंकज सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), बस्ती,  प्रियंवदा सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, (प्रवर्तन), संतकबीरनगर, संजय कुमार दास, सम्भागीय निरीक्षक (प्रावि0), एवं कार्यालय के कर्मचारी श्री सभाजीत पाल,  विनोद कुमार,  विनीत राज श्रीवास्तव,  महेश कुमार,  आशुतोष तिवारी, श्रीमती बिन्नू सिंह, श्रीमती श्वेता सिंह,  प्रेम सागर,  सूर्यभान,  रमेश कुमार,  रोहित कुमार एवं  विजय यादव उपस्थित रहे।

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी
(प्रशासन) बस्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *