Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

विगत 22 जनवरी को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम स्थापना दिवस पर बस्ती जनपद के कंपनी बाग महिला मंडल समिति द्वारा भजन कीर्तन हवन यज्ञ व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए महिला मंडल की पदाधिकारी विमल अरोरा ने बताया कि सभी हिंदुओं के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है आज ही के दिन अयोध्या में भव्य श्री राम जी की प्रतिमा स्थापित हुई इसी उपलक्ष्य में कंपनी बाग शिव मंदिर पर भजन कीर्तन हवन यज्ञ के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया,आगे कहा कि हम लोगों ने आज ऐतिहासिक दिन की खुशियों को साझा किया ।इस अवसर पर लक्ष्मी अरोरा दामन प्रवेश मधु संगीता सचदेवा दीपा कंचन भाटिया ओम प्रकाश अरोरा मुकेश मल्होत्रा, पवन मल्होत्रा जयप्रकाश अरोरा सुरेश अरोरा सोनू कलरा राम जी पाण्डेय हरीश पाण्डेय के बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *