बशिष्ठ पाण्डेय
बस्ती-ब्राह्मण वेलफेयर महासभा के कार्य में तेजी लाते हुए ब्राह्मण वेलफेयर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद मोहन मिश्र द्वारा उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में रिक्त पदों पर ब्राह्मण समाज को जागरूक करने के लिए विष्णु दत्त शुक्ला को जिला अध्यक्ष बनाया गया है इसके बावत विस्तार से जानकारी देते हुए नव नियुक्त अध्यक्ष ने बताया कि महासभा द्वारा जो जिम्मेदारी हमको सौंपी गई है उसको हम समता, सदभाव और परस्पर सहयोग से ब्राह्मण समाज के हित के लिए कार्य करते रहेंगे। इसी क्रम में अभिनव मिश्रा को जिला संरक्षक और सत्येंद्र नाथ शुक्ला को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
