Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

महादेवा विधानसभा के बस्ती महुली मार्ग पर देइसाँड़ बाजार से डॉक्टर धर्मेंद्र के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन महादेवा विधायक दूधराम ने फीता काट कर एवं लोकार्पण कर उद्घाटन किया, उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रीय लोगों को संबोधित करते हुए विधायक दूधराम ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, चकरोड का कार्य तेजी से कराया जा रहा है इंटरलॉकिंग रोड के निर्माण से लोगों के आने-जाने में सुगमता होगी उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल रखा जा रहा है आगे कहा कि महादेवा विधानसभा के विकास के लिए हमारा प्रयास जारी रहेगा इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक चंद्र नगर मथौली के सभासद नवीन कुमार पाल द्वारा आये हुए लोगों का आभार व्यक्त किया गया। सड़क उद्घाटन में अभी सिंह ठाकुर ,डॉ धर्मेंद्र, फूलचंद श्रीवास्तव ,गुड्डू पाल ,वसीम भाई ,साधु शरण, ऋषि मुनि ,रामकृपाल लालू चौधरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *