Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती। हरैया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मल्लूपुर के मूलनिवासी राजेश मिश्रा लुधियाना नगर निगम के वार्ड नंबर 34 से भाजपा के टिकट पर पार्षद चुने जाने पर बस्ती वासियों के द्वारा उनका स्वागत किया गया।
मंगलवार को बस्ती के अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में एक समूह लुधियाना पहुंचकर नवनिर्वाचित भाजपा पार्षद राजेश मिश्र को अंग वस्त्र भेंट कर मिठाई खिलाकर जोड़दार स्वागत किया। पंजाब में पूर्वांचल का परचम लहराने पर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त किया। नवनिर्वाचित पार्षद राजेश मिश्र ने कहा कि पूर्वांचल और पंजाब के लोगों द्वारा संयुक्त रूप से किए गए प्रयास से उन्हें विजय मिली है। कहा कि पाषर्द चुने जाने से अब पूर्वांचलियों का लुधियाना नगर निगम में प्रतिनिधित्व मिला है। इससे पूर्वांचल के लोगों की जनसमस्याओं के निराकरण में आसानी होगी। स्वागत कार्यक्रम में ग्राम प्रधान गौहनिया राजेश पांडेय, आरपी सिंह, आशुतोष पांडेय, रमेश मिश्र, रोहित शर्मा, दुखरन सिंह, विवेक पांडेय, किंकर सिंह, हर्ष शर्मा, उत्कर्ष शर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *