Spread the love

अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में बस्ती प्रीमियर लीग बीपीएल के सातवें दिन चार मैच खेला गया।
मुख्य अतिथि जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी व साहित्यकार डॉक्टर वी के वर्मा ने उद्घाटन कर खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।
डॉक्टर वी के वर्मा ने कविता सुनाकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहन कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल से बौद्धिक और शारीरिक विकास होता है आयोजन समिति को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
आयोजक जन उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक व निदेशक इं अंशुल पटेल, वाईएसजी सुरक्षा अकादमी के पंकज चौधरी व राहुल पाल ने अतिथियों का स्वागत व बुके भेंट किया और खिलाड़ियों से परिचय कराया।
पहला मैच पांडेय 11 व पीसीसी पिलखांव की टीम से 8 ओवरों का खेला गया।
टांस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांडे 11 की टीम नें 80 रनों का लक्ष्य रखा जिसमें शिवम ने सर्वाधिक 31 रनों की पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करते हुए पीसीसी पिलखांव की टीम आठ ओवरों में मात्र 68 रन ही बना सकी और 11 रन से पांडे 11 की टीम ने मैच जीत लिया।
दूसरा मैच पांडेय 11 व एसीएल स्पोर्ट्स आजमगढ़ की टीम से खेला गया।
पांडेय 11 की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवरों में मात्र 40 रन पर ही ऑल आउट हो गई जिसमें एसीएल स्पोर्ट आजमगढ़ की टीम से पवन ने सर्वाधिक चार विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
और एसीएल स्पोर्ट्स आजमगढ़ की टीम विजयी रही।
तीसरा मैच एसीएल स्पोर्ट्स आजमगढ़ और आदित्य 11 की टीम से खेला गया।
एसीएल स्पोर्ट्स आजमगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवरों में 73 रन का लक्ष्य रखा जिसमें अहमद 28 व सलमान ने 17 रनों की पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करते हुए आदित्य 11 की टीम निर्धारित आठ ओवरों में मात्र 61 रन ही बना सकी। और आजमगढ़ की टीम मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई।
चौथा मैच केडीसी बस्ती और आदित्य 11 के बीच खेला गया
टांस जीतकर केडीसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 105 रन का लक्ष्य रखा जिसमें मानस ने सर्वाधिक 55 रनों की पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करते हुए आदित्य 11 की टीम ने निर्धारित 7 ओवरों में मात्र 41 रन ही बना सकी।
और केडीसी की टीम मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
और‍ आज मैच जीत कर एसीएल स्पोर्ट्स आजमगढ व बस्ती केडीसीकी टीमों ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली।
अंपायर अमजद आलम , लाइव प्रसारण आफताब माहुली, स्कोरर जलमणि चौहान, कॉमेंटेटर पुष्पेश पांडेय,अली, शिव वर्मा, अमन समेत तमाम लोगों ने सहयोग किया व बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
क्वार्टर फाइनल में अब तक कुल सात टीमों ने प्रवेश कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *