Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
जरूरत पड़ी तो बस्ती में बापू की भव्य प्रतिमा स्थापित करायेगी कांग्रेस- अजय राय
बस्ती । जिला पंचायत के हाल में स्थापित महात्मा गांधी प्रतिमा के कूडे के ढेर में पाये जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, राम जियावन की मौजूदगी में कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधि मण्डल ने पी.सी.सी. सदस्य राकेश पाण्डेय गांधियन के नेतृत्व में टोल प्लाजा के निकट प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से भेंटकर उन्हें बापू प्रतिमा के अपमान के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। इस पर अजय राय ने कहा कि प्रकरण पार्टी के संज्ञान में है। इसमें जिम्मेदार दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराईये। जरूरत पड़ी तो कांग्रेस स्वयं बापू के भव्य प्रतिमा का निर्माण करायेगी। वे प्रभात पाण्डेय के तेरही में हिस्सा लेने सड़क मार्ग से गोरखपुर जा रहे थे।
प्रदेश अध्यक्ष से भेंटकर बापू प्रतिमा के अपमान के बारे में जानकारी देने वालों में मुख्य रूप से डा. मारूफ अली, अतीउल्ला सिद्दीकी, काजी सुहेल, मो. मुकीम, देवेन्द्र श्रीवास्तव, विश्वनाथ चौधरी, मो. रफीक खां, राम बचन भारती, अनिल भारती, राजेन्द्र गुप्ता, आशुतोष पाण्डेय, प्रशान्त पाण्डेय, राहुल चतुर्वेदी, डा0. शीला शर्मा, शकुन्तला देवी, नर्वदेश्वर शुक्ल, अलीम अख्तर सिद्दीकी, जय प्रकाश अग्रहरि, सद्दाम हुसेन, लालजीत पहलवान, सुरेन्द्र मिश्र, कौशल त्रिपाठी, शिवविभूति मिश्र के साथ ही अनेक कांग्रेसजन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *