Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

दिल्ली पब्लिक सीनियर स्कूल एवं यूरो किड्स पचपेडिया रोड बस्ती में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गौ सेवा के आयोग के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री महेश शुक्ला जी ने तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सुभाष शुक्ला, राजन गुप्ता, राजीव पांडे, डॉ वीरेंद्र तिवारी, रोटेरियन एलके पांडे, अमित सिंह, राम बिनय पांडेय, जयेश सिंह मुन्ना, बृजेश सिंह सहित तमाम समाजसेवी उपस्थित थे। विद्यालय के प्रबंधक अमरमणि पाण्डेय तथा विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्चना पाण्डेय ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।
विद्यालय प्रबंधक अमरमणि पांडेय ने मशाल को हेड कैप्टन रोशन पाल को देकर खेल की शुरुआत की। देवांश कैप्टेन लायन टीम, जयंत,कैप्टेन हॉक स्टीम, सोनाक्षी कैप्टेन डॉल्फिन टीम और श्वेता,कैप्टेन रैपिटर ने अपनी-अपनी टीम को कमांड देकर परेड मार्च की शुरुआत की और गेम को शुरू किया।
इस अवसर पर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थापिका श्रीमती दिव्या पाठक ने बच्चों को खेल भावना के साथ खेलने टीम भावना जागरूक करने और स्वास्थ्य संबंधी लाभों के बारे में बताया,
कार्यक्रम के समन्वयं में चारों हाउस के वार्डन अविनाश रेड रैपटर, आशीष चौधरी ब्लू डॉल्फिन, रिचिका सिंह येलो लायन,सिद्र फातिमा ग्रीन हॉक्स को नियंत्रित किया सहयोग में निम्न अध्यापक एवं अध्यापिका सम्मिलित रहे नीलम चौधरी ,के बी लाल, पूजा शुक्ला, अंकिता श्रीवास्तव, प्रिया श्रीवास्तव ,संस्कृति श्रीवास्तव संजू सिंह, रिया सिंह लक्ष्मी वर्मा, सुमन गुप्ता, दिव्या जायसवाल ,अवनी गुप्ता मौजूद रहे,कार्यक्रम के दौरान दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री उपाध्यक्ष गौ सेवा महेश शुक्ला को रोटरी पिन तथा फोर वे टेस्ट चार्ट सचिव रोटेरियन लक्ष्मीकांत पाण्डेय तथा रोटेरियन अमरमणि पाण्डेय द्वारा देकर सदस्यता ग्रहण कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *