Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा आयोजित जिला इकाई की मासिक बैठक प्रेस क्लब सभागार में हुई संपन्न, बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज राजभर ने किया जबकि संचालन राजेश राजभर जिला प्रमुख महासचिव ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष रामानंद बौद्ध ने कहा कि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री माननीय ओमप्रकाश राजभर के विचारों को गांव-गांव चलकर चौपाल के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाए और जीरो पॉवर्टी योजना का प्रचार किया जाए जिससे पार्टी हर समाज को जोड़कर संगठन को बेहद मजबूत किया जा सके ।वही पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजभूषण मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ता तन मन से लग जाए और संगठन को पूर्ण कर माननीय मंत्री को संगठन की सूची समय से सौंप दें कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय चौहान प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा के वह सुनील पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि पूरे जिले में चौपाल के माध्यम से पार्टी को मजबूत किया जाए जिससे आने वाले चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सके कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि अमन राजभर व जिला अध्यक्ष मनोज राजभर ने कहा कि पार्टी के समस्त कार्यकर्ता सुख-दुख में आधी रात को फोन करके कभी भी हमको याद कर सकते हैं और हम उनके समस्याओं का निराकरण करेंगे ।कार्यक्रम में शेषनारायण त्रिपाठी विजय चौहान सत्येंद्र शुक्ला लक्ष्मी देवी राजभर जितेंद्र राजभर गुड्डी देवी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *