Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

लालगंज थाना क्षेत्र के लालगंज बाजार में एक 20 वर्षीय युवक दुपट्टे का फंदा से घर के एक कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची लालगंज पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य इकट्ठा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार  लालगंज बाजार निवासी ऋतिक गुप्ता 20 पुत्र नीरज गुप्ता का शव दुपट्टे के फंदे से कमरे में लगे पंखे के सहारे लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंचे लालगंज पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने बारीकी से जांच पड़ताल किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ऋतिक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और एक कपड़े के दुकान पर काम करता था। इकलौते पुत्र के असामयिक मृत्यु पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *