Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
रालोद की बैठक में सांगठनिक मजबूती पर जोर
बस्ती । शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष सर्वेश वर्मा की अध्यक्षता में लोहिया मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में सांगठनिक मजबूती, सदस्यता अभियान चलाये जाने और जिला कमेटी के गठन पर विचार किया गया। बैठक में सर्व सम्मत से शेर सिंह को जिला उपाध्यक्ष और देवेन्द्र चौधरी को जिला महासचिव इरफान अहमद को  अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिला       अध्यक्ष नामित किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये क्षेत्रीय अध्यक्ष विवेक चौधरी ने कहा कि रालोद किसानों, नौजवानों के हितों के लिये संघर्ष करने वाली पार्टी है। गन्ना किसानों को कोई असुविधा न होने पाये, गन्ने का समय से भुगतान हो और युवाओं के लिये नौकरियों में अवसर के साथ ही स्वरोजगार विकसित हो इस दिशा में प्रभावी पहल किया जा रहा है। कहा कि मजबूत संगठन के आधार पर ही पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री जयन्त चौधरी के स्वप्न साकार होंगे। बैठक में शिव कुमार गौतम, रमेश चन्द्र गिरी, बलिराम वर्मा, सुनील वर्मा ‘ सत्या’ आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये। इरफान अहमद, शेर सिंह, अरूण चौधरी, शिव कुमार वर्मा, ऋषि राज वर्मा, देवेन्द्र प्रताप चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *