Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

उन्नति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन शिवहर्ष उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज बस्ती में किया गया। जिसमें बैगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज, शिवहर्ष किसान इंटर कालेज और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय साऊंघाट के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की गुलआफ्शाँ फातिमा का प्रथम स्थान, रोजी द्वितीय और सौम्या राजभर का तृतीय स्थान रहा। वहीं सीनियर वर्ग में शिवहर्ष किसान इण्टर कालेज की शालिनी यादव का प्रथम स्थान साक्षी उपाध्याय का द्वितीय स्थान एवं अंकित चौधरी का तृतीय स्थान रहा। शिवहर्ष किसान इंटर कॉलेज बस्ती के हाल में सफल छात्रों कों मोंमेटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती मंडल बस्ती ओमप्रकाश मिश्रा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों का सर्वागींण विकास होता है आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने बच्चों को पुरस्कृत करते उनका उत्साहवर्धन किया और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ला ने सफल प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए बच्चों को बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने के टिप्स दिए।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए योगेश कुमार शुक्ल प्रधानाचार्य श्रीकृप्ण पाण्डेय इण्टर कालेज बस्ती ने बच्चों को भारतीय संस्कृति और इतिहास का बोध कराया। उन्होंने भारतीय लोकतंत्र और भारत के वसुधैव कुटुम्बकम एवं सर्वे भवन्तु सुखिनः की भावना को रेखांकित किया। उन्होंने बच्चों को विधिक सेवा दिवस उल्लेख करते हुए विधिक साक्षरता के बारे में विस्तार से जानकारी दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज कुमार सिंह प्रधानाचार्य शिवहर्ष उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज बस्ती ने किया। उन्होंने बच्चों को जीवन में अनुशासन का महत्व बताते हुए कहा कि अनुशासन से सभ्य समाज की रचना की जा सकती है।
कस्तूरबा गांधी बलिका विद्यालय की वार्डेन माधुरी त्रिपाठी ने बच्चों को संस्कारयुक्त होने एवं समय का सदुपयोग करने के बारे में बताया। उन्होंने हिन्दी को अधिक से अधिक प्रयोग में लाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में पत्रकार सर्वेश श्रीवास्तव ने बच्चों को सफल होने के टिप्स दिए कहा कि मेहनत और लगन से पढ़ाई करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी।
इस अवसर पर उन्नति सेवा चौरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य न्यासी आशुतोष नारायण मिश्र ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कहा कि सुलेख प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मक विकास एवं सामाजिक स्तर पर व्याप्त असमानता को दूर करता है। उन्होंने सफल छात्रों को शुभकामना एवं आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में अशोक सिंह, साहब राम मौर्य, डॉक्टर कमलेश चौधरी, अखिलेश यादव, बलराम, रोहित दास, यशवर्धन शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।
इनको मिला सम्मान-

प्रधानचार्य योगेश कुमार शुक्ल, मनोज कुमार सिंह, माधुरी त्रिपाठी वार्डेन, पत्रकार सर्वेश  श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *