Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती । समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक गुरूवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में संगठन की मजबूती, बूथवार मतदाता सूची के निरीक्षण, संशोधन, गलत नाम कटवाने और छूटे हुये नामोें को जोड़वाने आदि पर विचार किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव निरन्तर चलने वाली प्रक्रिया है किन्तु हमें चुनाव के दिनोें के बाद भी मतदाताओं से संवाद बनाये रखते हुये उनकी समस्याओें के समाधान के लिये प्रयास करना चाहिये। उन्होने कहा कि बूथ स्तर पर पदाधिकारी मतदाता सूची की नये सिरे से समीक्षा कर आवश्यक संशोधन करा लें।
समाजवादी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे निरन्तर जनता के बीच बने रहें और उनकी समस्याओं के निराकरण का प्रयास करें। कहा कि दवाई, पढाई, विकास के मोर्चो पर अपने-अपने क्षेत्रों में निरन्तर संघर्ष को जारी रखने के साथ ही पदाधिकारी, और कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मार्गदर्शन में पार्टी की मजबूती में जुट जाय। कहा कि जिलाध्यक्ष और विधायक के रूप में उनके स्तर पर जितना संभव होगा हर स्तर पर न्याय दिलवाने में योगदान निरन्तर किया जा रहा है।
सपा की मासिक बैठक में विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’, वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्रा , दयाशंकर मिश्र, मो. स्वालेह, समीर चौधरी , सुरेंद्र सिंह छोटे , संजय गौतम आदि ने पार्टी की मजबूती के साथ ही समाजवादी विचारधारा से जन मानस को जोड़ने और जमीनी धरातल पर सेवा पर जोर दिया।

बैठक में अरविन्द सोनकर, प्रवीण पाठक,नितराम चौधरी, रजनीश यादव,अजय यादव, अखिलेश यादव,युनुस आलम,कैश मोहम्मद,भोला पाण्डेय, दिनेश तिवारी, राजदेव, जोखूलाल, रामसिंह यादव, रिन्टू यादव, प्रशान्त यादव, मो. हारिश, विशाल सोनकर, अकबर अली, रजवन्त यादव, गौरीशंकर के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *