बशिष्ठ पाण्डेय
दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, हवेली खास में दीपावली के पूर्व रंगोली बनाओ और बोर्ड सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने अपने हाउस मास्टर की निगरानी में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता के परिणाम:
– बोर्ड सजाओ प्रतियोगिता में ब्लू हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
– रंगोली प्रतियोगिता में ब्लू हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जज की भूमिका में विद्यालय निदेशक बीना सिंह, प्रबंधक जेपी सिंह और प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी ने किया।
सभी टीचर्स, इंचार्ज डीके त्रिपाठी, हर्षिता पांडे, वेद सिंह, भूपेंद्र त्रिपाठी, बंदना पांडे, स्वाति सिंह और सीसीए इनचार्ज दिव्या त्रिपाठी ने सभी को शुभकामनाएं दी।
यह प्रतियोगिता बच्चों की रचनात्मकता और टीम भावना को बढ़ावा देने में सफल रही। दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस को इस तरह की गतिविधियों के लिए बधाई!
