Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

रंगोली घर की खुशियों, सकारात्मकता और जीवंतता का प्रतिनिधित्व करती है..अमर मणि
देल्ही पब्लिक सीनियर स्कूल पचपेडिया रोड बस्ती में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कक्षा 1 से 5 तक के छात्र छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।सभी छात्र छात्राओं ने अलग अलग रंगोली बनायी।स्कूल के प्रबंधक अमर मणि पांडेय ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए बताया कि रंगोली घर की खुशियों,सकारात्मकता और जीवंतता का प्रतिनिधित्व करती है और इसका उद्देश्य धन और सौभाग्य की देवी लक्ष्मी का स्वागत करना है । ऐसा माना जाता है कि साफ-सुथरे प्रवेश द्वार और रंगोली के बिना घर में दरिद्रता का निवास होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *