बशिष्ठ पाण्डेय
बस्ती।दिल्ली पब्लिक सीनियर स्कूल पचपेडिया रोड बस्ती के बच्चों ने जन सामान्य को जागरूक करने के लिए एक रैली निकाली, रैली को विद्यालय के प्रबंधक अमरमणि पांडेय प्रधानाध्यपिका अर्चना पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । रैली का उद्देश्य दिवाली की शुभकामना और प्रदूषण मुक्त दिवाली थी।बच्चो ने सभी जन मानस से यह अनुरोध किया कि वह भी दिवाली के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाएं लेकिन पटाखों का इस्तेमाल करते समय यह जरूर ध्यान दे कि उससे वातावरण में प्रदूषण न फैले तथा हमारे भविष्य के लिए बढ़िया प्राकृतिक वातावरण उपस्थित हो।
कही ऐसा ना हो की अन्य बड़े शहरों की तरह बस्ती की भूमि में भी दिवाली की सुबह सांस लेने के लिए प्रदूषण युक्त वातावरण उपलब्ध रहे। रैली को देखकर आप जनमानस ने बच्चों के प्रयास की सराहना की और उनका साथ देने का संकल्प लिया और कहा कि वो भी प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाएंगे।
स्कूल के प्रबंधक अमर मणि पांडेय ने कहा कि पटाखों से होने वाले प्रदूषण से बुजुर्ग एवं सांस के मरीजों को बेहद तकलीफ होती है। इनके इस्तेमाल से बचना चाहिए। उन्होंने पटाखों पर होने वाले खर्च को फिजूल खर्च बताया। इस अवसर पर बच्चों ने वक्ताओं के विचारों से प्रभावित होकर प्रदूषण मुक्त दीवाली मनाने की शपथ लेते हुए एक जागरूकता रैली निकाली। बच्चों ने रैली में बैनर-पोस्टर के माध्यम से प्रदूषणमुक्त दीवाली मनाने का आह्वान किया।विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थापिका श्रीमती दिव्या पाठक ने किया तथा विद्यालय के सभी अध्यापक अध्यापिकाये भी रैली में बच्चों का सहयोग किया। रैली में प्रमुख रूप से श्रीमती नीलम चौधरी, अविनाश पांडेय,के.बी.लाल, रामाशीष चौधरी ,पूजा शुक्ला , रिचिका सिंह , लक्ष्मी वर्मा, संजू सिंह, रिया सिंह ,प्रिया श्रीवास्तव, दिव्या जयसवाल, अवनी गुप्ता,सिदरा फातिमा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
