Spread the love

बस्ती – महिला महाविद्यालय बस्ती में नव प्रवेशित छात्राओं का फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया,कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । फ्रेशर पार्टी बहुत ही उत्साह जनक माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें छात्राओं ने समसामयिक मुद्दों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में काव्य पाठ संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया जिसमें डॉक्टर नूतन यादव एवं डॉ रुचि श्रीवास्तव ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। काव्य पाठ में राबिया, नैंसी,अंशिका, नृत्य में आयुषी, पलक, खुशी, नंदिनी, अंशिका एवं रिमझिम तथा गायन में मासूम एवं निष्ठा ने अच्छा प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रोफेसर सुनीता तिवारी ने नवागंतुक छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है, आपके अंदर ईमानदारी और सच्चाई होनी चाहिए, आप हमेशा पढ़ाई, माता-पिता और स्वत अपने प्रति ईमानदार रहे तथा अपने आत्म सम्मान की स्वयं रक्षा करें, इसी के साथ आप अपनी शिक्षा का उत्तरोत्तर विकास करें एवं स्वस्थ समाज के विकास में अपना योगदान दें।

कार्यक्रम का संचालन डॉo सुधा त्रिपाठी ने किया इस कार्यक्रम में डॉक्टर सीमा सिंह, डॉक्टर रघुवर पांडे,डॉक्टर वीना सिंह, डॉक्टर सुहासिनी सिंह, श्रीमती प्रियंका सिंह, डॉक्टर संतोष यदुवंशी, श्रीमती नेहा परवीन,डॉक्टर कमलेश पांडे, डॉक्टर प्रियंका मिश्रा, श्रीमती नेहा श्रीवास्तव एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *