Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
उत्तर प्रदेश सरकार के गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने नगर पंचायत रुधौली के कैडिहवा में स्थित में कान्हा गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने गायों की पालन पोषण एवं रखरखाव के लिए आवश्यक निर्देश दिए तथा नगर पंचायत द्वारा बनाई जा रही प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी ली।गौशाला पहुंचने पर चेयरमैन धीरसेन निषाद ईओ कीर्ति सिंह द्वारा उपाध्यक्ष महेश शुक्ला का बुके देकर माला पहनकर स्वागत किया गया। इसके बाद गौशाला पर गौ पूजन कर गाय को गुड और केला खिलाया।निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सबसे पहले पशुओं की संख्या के बारे में जानकारी ली जिसमें गौशाला प्रभारी सुरेंद्र पाण्डेय ने बताया कि 63 पशु गौशाला पर मौजूद है।गौशाला प्रभारी से उपाध्यक्ष ने पशुओं के रखरखाव साफ सफाई कर्मचारियों की संख्या हरा चारा भूसा इत्यादि के बारे में जानकारी ली तथा पशुओं को समय-समय पर स्वास्थ्य की जांच करते रहने के लिए निर्देशित किया कर्मचारियों से मान्यदेय इत्यादि के बारे में जानकारी ली जिस पर सभी ने सहमति एवं संतुष्टि जताई। पशु चिकित्सा अधिकारी डाक्टर रितेश गुप्ता से पशुओं की देखभाल वह दवा के संबंधी जानकारी लिया जिस पर डाक्टर ने कहा कि हर पशुओं की प्रत्येक दिन जांच पड़ताल किया जाता है।अंत में उपाध्यक्ष ने गौशाला पर नीम का पौधा रोपण किया।इसके पूर्व रुधौली पहुंचने पर सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला का जिला उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में बैक गली तिराहे पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।जिसके बाद उन्होंने डाक बंगले पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *