Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
बस्ती ।  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने कम्पनीबाग के निकट समाचार पत्र वितरक जन कल्याण सेवा समिति द्वारा जय प्रकाश गोस्वामी के संयोजन में संचालित बिछडुे मिले, खोया पाया माध्यम शिविर का उद्घाटन किया।
कहा कि बस्ती में पूर्णिमा के दिन देवी प्रतिमाओं की विसर्जन की पुरानी परम्परा है, इस वर्ष गुरूवार 17 अक्टूबर को देवी प्रतिमाओं का विसर्जन होगा।   पर्व त्यौहारोें को मिलजुलकर खुशियों के साथ मनायें।   कहा कि जय प्रकाश गोस्वामी द्वारा खोया पाया शिविर संचालन एक अच्छी पहल है. इससे मेले में बिछड़े लोगों को अपनों से मिलाना आसान हो जाता है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  डा. आलोक रंजन वर्मा ने  कहा कि खोया पाया शिविर की जरूरत हमेशा बनी रहेगी, पिछले 33 वर्षो से जय प्रकाश गोस्वामी द्वारा खोया पाया शिविर का अनवरत संचालन एक उपलब्धि है. बिछड़ों को मिलाना पुनीत कार्य है।
शिविर संचालक जय प्रकाश गोस्वामी ने कहा कि जितना संभव होगा चाहे जितनी कठिनाईयां आयें शिविर का संचालन अनवरत जारी रहेगा।  किसी के खोये हुये बच्चे को उसके परिवार से मिलाने पर खुशी मिलती है।
शिविर के उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से डी.डी.तिवारी, रूद्र आदर्श पाण्डेय, दिलीप पाण्डेय, मिन्टू गिरी, विपिन पाल, मनोज यादव, मुकेश श्रीवास्तव,  शरद सिंह रावत,  हेमन्त कुमार मिश्र, प्रभात सोनी, अभय नरायन गोस्वामी विजय प्रकाश गोस्वामी, सुनील मिश्र आदि शामिल रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *