बस्ती जनपद के कंपनी बाग स्थित शिव मंदिर के सामने से कल आस्था का महापर्व भव्य ज्योति यात्रा निकलेगी इस संदर्भ में विस्तार से जानकारी देते हुए ज्योति यात्रा के आयोजक जनपद के वरिष्ठ समाज सेवी कमल सेन ने बताया कि विगत कई वर्षों से विजयदशमी के दिन भव्य ज्योति यात्रा निकली जा रही है जिसमें ग्रामीण व शहरी अंचलों से बड़ी संख्या में जगत जननी मां दुर्गा के भक्त शामिल होते है। आगे बताया कि हर बार की तरह इस बार भी भगवान श्री राम श्री कृष्णा के साथ ही कई अन्य मनोहर झांकी निकाली जाएगी तथा इसके साथ ही साथ भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया है।