Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती । समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव को उनकी दूसरे पुण्य तिथि पर नमन् किया गया। गुरूवार को सपा कार्यालय पर पार्टी जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के साथ ही पार्टी के अनेक नेताओं, कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा किया। इस मौके पर सपा के 25 नेताओं ने रक्तदान किया। इसी क्रम में जिला अस्पताल के भर्ती मरीजों में फल का वितरण किया गया।
सपा अध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव प्रदेश ही नहीं वरन राष्ट्रीय राजनीति के मुख्य धुरी थे। उनको हजारोें कार्यकर्ताओं के नाम याद रहते थे। वे कार्यकर्ताओें के दिलों में बसे हैं। उन्होने किसानों, नौजवानों, व्यापारियों के साथ ही समाज के सभी वर्गो के उत्थान के लिये सदैव कार्य किया। वे अपने योगदान के लिये युगों तक याद किये जायेंगे। उनका अधूरा सपना पूरा करने का दायित्व सभी समाजवादियों का हैै।  कहा कि मुलायम सिंह यादव ‘नेताजी’ की राष्ट्रवाद, लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धान्तों में अटूट आस्था थी। भारतीय भाषाओं, भारतीय संस्कृति और शोषित पीड़ित वर्गों के हितों के लिए उनका अनवरत संघर्ष जारी रहा ।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक राजेन्द्र चौधरी, श्रीपति सिंह, मो. स्वालेह, जावेद पिण्डरी, राजाराम यादव, राजकपूर यादव, गुलाम गौस, महेश तिवारी,  अरविन्द सोनकर रविन्द्र यादव,  राजेन्द्र चौरसिया, अरविन्द यादव, रन बहादुर, आर.डी. निषाद, राघवेन्द्र सिंह, जोखूलाल, राजेन्द्र यादव, सुरेन्द्र सिंह ‘छोटे’ मो0 उमर, राजेन्द्र चौधरी आदि ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को नमन् करते हुये उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा किया। कहा कि समाजवादी पार्टी अपने लक्ष्य को पूरा करे यही नेताजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कहा कि एक साधारण किसान परिवार में जन्म लेने वाले मुलायम सिंह ने अपना राजनीतिक जीवन उत्तर प्रदेश में विधायक के रूप में शुरू किया। बहुत कम समय में ही मुलायम सिंह का प्रभाव पूरे उत्तर प्रदेश में नजर आने लगा। मुलायम सिंह ने उत्तर प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग समाज का सामाजिक स्तर को ऊपर करने में महत्वपूर्ण कार्य किया।
पुण्य तिथि पर मुलायम सिंह यादव को  श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में राम सिंह यादव, युनूस आलम, भोला पाण्डेय, रिन्टू यादव, रहमान सिद्दीकी, अजय यादव, अखिलेश यादव, विपिन त्रिपाठी, गिरीश चन्द्र, राम वृक्ष यादव, कक्कू शुक्ल, हृदयराम यादव,  शैलेन्द्र दूबे, सचिन श्रीवास्तव, संजय गौतम, प्रशान्त यादव, सुशील यादव, मो. सलमान, हारिश, मनोज यादव, राहुल वर्मा, राजेश यादव, अनिल सिंह, मो. आमिर, अमरनाथ गिरी, राम आशीष तूफानी, दिनेश तिवारी, रजवन्त यादव, अवधेश मौर्या, संजय सिंह, पंकज यादव, विशाल यादव, रविन्द्र यादव, सूरज यादव, नन्दकिशोर यादव, गौरीशंकर, सुग्रीव प्रसाद, चीनी चौधरी के साथ ही पार्टी के अनेक   पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *