Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
बस्ती। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को सदर ब्लॉक संसाधन केंद्र डिलिया पर खंड शिक्षा अधिकारी विनोद त्रिपाठी की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम में 55 विद्यालयों के 165 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। ब्लॉक स्तरीय परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की गई। जिसमें 5 छात्र-छात्राओं का चयन जनपद स्तर पर मॉडल बनाने एवं क्विज में प्रतिभाग करने के लिए किया गया। जिसमें शिवांश, शनिराम, निखिल, अंकुर, खुशी गुप्ता शामिल रहीं। इन सभी को मोमेंटो, स्टेशनरी किट, बैग आदि देकर खंड शिक्षा अधिकारी और प्राथमिक शिक्षक संघ बस्ती सदर के ब्लॉक अध्यक्ष शैल शुक्ल द्वारा सम्मानित किया गया। विकास क्षेत्र के दूर-दराज से आए परिषदीय स्कूलो के बच्चों मे अतिरिक्त उत्साह भरते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों एवं उनके संग आए शिक्षकों की प्रशंसा की और विज्ञान विषय की महत्ता को भी समझाया।
ब्लॉक अध्यक्ष शैल शुक्ल ने कहा कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता बच्चों में जिज्ञासा        आधारित शिक्षा को बढ़ावा देता है। इससे बच्चों में वैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास करने , विज्ञान,गणित एवं प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से कराया जा रहा है।
इस अवसर पर ए. आर. पी. डॉ. राम शंकर पाण्डेय, अनिल पाण्डेय, अविनाश शुक्ल, उमा शंकर बौद्ध,राबेंद्र राय तथा संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक, विज्ञान शिक्षक व बड़ी संख्या में विभिन्न विद्यालयों के छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *