Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

आल इण्डिया कौमी तंजीम के प्रदेश अध्यक्ष तालिव अली का बस्ती पहुंचने पर महासचिव अतीउल्लाह सिद्धीकी के नेतृत्व में फूल मालाओं से स्वागत किया गया। तालिव अली ने कहा देश व प्रदेश की सरकार सिर्फ लोगों को बांटने में लगी है। भारत की गंगा जमुनी तहजीब को कुछ लोगों की नजर लग गई है। लोगों में नफरत फैलाकर सिर्फ सत्ता हथियाने की राजनीति हो रही है। उन्होने कौमी तन्जीम के पदाधिकारियों से कहा कि परविर्तन के लिये कार्य करें। देश के हालात बदलने बहुत जरूरी हैं। बढ़कर आगे नही आये तो कई पीढियों को पछताना पड़ेगा। तालिब अली का स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से अवधेश सिंह, सुबुही निकहत, कौमी तंजीम के जिलाध्यक्ष डॉ मारूफ अली, महबूब आलम, नफीस अहमद, राजेन्द्र कुमार गुप्ता, रमधीरज चौधरी, गिरजेश पाल, राकेश पाण्डेय गांधियन, सद्दाम हुसेन, मंजू पाण्डेय, शकुन्तला देवी आदि शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *