Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा शोषित वंचित समाज जोड़ो महा रैली का आयोजन 26 सितंबर दिन बृहस्पतिवार को रुधौली विधानसभा क्षेत्र के आदर्श इंटर कॉलेज सलटौआ गोपालपुर में आयोजित की गई है इसके बावत विस्तार से जानकारी देते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज राजभर दे बताया कि महारैली में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री पंचायती राज विभाग माननीय ओमप्रकाश राजभर मौजूद रहेंगे और महा रैली को संबोधित भी करेंगे ।इसके लिए पार्टी के तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है और हजारों की संख्या में लोग महारैली में पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *