Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

हिंदू धर्म रक्षा एकता संगठन के जिलाध्यक्ष बने रामकृष्ण गिरि, लोगों ने दी शुभकामना
बस्ती: हिंदू धर्म रक्षा एकता संगठन के मुख्य संरक्षक सत्या पाल व राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कश्यप द्वारा संगठन का लगातार विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में बस्ती जनपद का जिलाध्यक्ष रामकृष्ण गिरि बनाया गया है। रामकृष्ण गिरि को जिलाध्यक्ष बनने पर अमहट स्थित शिव मंदिर पर स्वागत कर लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।
राम कृष्ण गिरि ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है। उसका पुरी तरह निर्वहन करूंगा, संगठन विस्तार के साथ ही साथ हिन्दू संस्कृति की रक्षा व विस्तार कि दिशा में कार्य किया जाएगा।स्वागत के दौरान सनी सूर्यवंशी राष्ट्रीय सलाहकार भानु प्रताप सिंह, उत्तर प्रदेश महासचिव जिला उपाध्यक्ष रामकुमार प्रजापति, शिवा एडवोकेट, अरविन्द, विजय, अतुल, शुभम, अर्पित, रजनीश, विवेक पाल, मोनू, नीरज गिरि, एडवोकेट शर्वेश, आनंद, अजीत गिरि, पृथ्वी, रोहित, मोबिन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *