Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

सफाई कर्मी सुरेंद्र कुमार का 3लाख रुपया लेकर दूसरा सफाई कर्मी हुआ फरार
आपको बताते चलें कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ककुआ रावत के रहने वाले सुरेंद्र कुमार कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़े वन के पास अपना जमीन लेकर मकान बनवा रहे थे इसी के निर्माण हेतु वह भारतीय स्टेट बैंक से 3 लाख रुपया अपने साथी सफाई कर्मी जाहिद अली के साथ निकाल कर अपने नए मकान पर पहुंचे थे कि मौका पाकर उसके साथी सफाई कर्मी जाहिद अली 3 लाख रुपया लेकर वहां से फरार हो गया पुलिस के द्वारा काफी छानबीन की गई लेकिन वह अपने पूरे परिवार के साथ किराए के मकान को बंद करके कहीं चला गया। इसकी सूचना जैसे ही ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ को मिली तत्काल संघ के जिला अध्यक्ष अजय कुमार आर्य ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। संघ के अध्यक्ष ने बताया कि जाहिद अली कप्तानगंज में सफाई कर्मी के रूप में कार्य कर रहा है ।बड़े वन चौकी प्रभारी ने कहा कि पुलिस की टीम जाहिद को गिरफ्तार करने के लिए रवाना हो गई है जल्द से जल्द जाहिद अली को पकड़ लिया जाएगा और सुरेंद्र कुमार का पैसा वापस दिलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *