बशिष्ठ पाण्डेय
कलवारी। रामजानकी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के पाऊँ के पास शुक्रवार देर शाम दो बाइक की टक्कर मे दोनों बाइक सवार घायल हो गये। और दोंनो बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी। स्थानीय लोगों ने दोनों घायल को निजी वाहन से बनहरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुदरहा पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार चल रहा है।
परशुरामपुर थाना क्षेत्र के बिलारी भीटी गांव निवासी 35 बर्ष राघवेंद्र पाण्डेय कलवारी से गायघाट की तरफ जा रहे थे अभी वह पांऊ पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे बाइक सवार ने ठोकर मार दिया। जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पर घायल हो गये। जब कि दूसरा बाइक सवार संतकबीरनगर जनपद के महुली थाना क्षेत्र के धायपोखर गांव निवासी 24 बर्ष सूरज कलवारी से की तरफ जा रहा था। वहीं राघवेंद्र पाण्डेय को चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
