Spread the love

बस्ती- महिला पी जी कॉलेज बस्ती में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक भारत सरकार के आदेश के क्रम में आज दिनांक 19 सितम्बर 2024 को राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा कार्यक्रम का प्रारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन से किया गया , महाविद्यालय की प्राचार्या सुनीता तिवारी ने यह बताया कि स्वच्छता और सेवा सबसे पुनीत कार्य है,इस कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेविकाओं द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, विरासत स्थल, धार्मिक स्थान, सार्वजनिक उद्यान, शहीद स्थल जैसे सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छता सम्बन्धी गतिविधियां चलायी जायेगी। कार्यक्रम अधिकारी डाॅ0 रघुवर पांडेय ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के सपने को साकार करने हेतु 17 सितंबर से 2अक्टूबर तक निरन्तर स्वच्छता और सेवा अभियान चलाया जाएगा। आज सर्वप्रथम राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाओं द्वारा अपने महाविद्यालय प्रांगण की साफ-सफाई किया गया है और जो भी प्लास्टिक है उसको एकत्रित किए तथा स्वयं सेविकाओं को बताया गया कि हम सभी को प्लास्टिक का की थैली का उपयोग बन्द करना है और कपड़े व जूट की थैलियों का प्रयोग करना है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डा संतोष यदुवंशी, डा प्रियंका मिश्रा, डा कमलेश पांडेय,मोनी पांडेय,नेहा श्रीवास्तव,कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष सूर्या उपाध्याय,राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेविकायें उपस्थित रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *