Oplus_0
Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक सर्किट हाउस सभागार बस्ती में संपन्न हुआ ।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में मंडल संगठन प्रभारी रामानंद बौद्ध और प्रदेश उपाध्यक्ष ने बैठक को संबोधित किया वहीं पर संचालन राजेश राजभर ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए रामानंद बौद्ध ने कहा कि आगामी 26 सितंबर को पार्टी द्वारा एक महा जनसभा का आयोजन किया गया है जनसभा को सफल बनाने के लिए ब्लॉक एवं विधानसभा वार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दे दिया गया है जिससे कार्यक्रम सफल हो सके। डॉक्टर संजय चौहान प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा व ओमप्रकाश राजभर प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता गांव गांव जाकर कार्यक्रम करें और पार्टी के विचारधारा को बताने का काम करें जिससे भीड़ में इजाफा हो सके। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के जिला प्रतिनिधि अमर राजभर को बनाए जाने के बाद बस्ती प्रथम आगमन पर पार्टी के तमाम नेताओं ने दर्जनों जगहों पर भव्य स्वागत समारोह के साथ खुशियों को साझा किया तथा इसके साथ ही साथ सर्किट हाउस में भव्य कार्यक्रम किया गया जिसमें एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अमन राजभर को बधाई दिया गया इस अवसर पर डॉक्टर तुलसीराम राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा, राम ललित राजभर,कृष्ण कुमार राजभर, श्री राम राजभर, सत्येंद्र शुक्ला, मनोज राजभर, राम अवतार ,राम आशीष, दीपक यादव, अर्जुन राजभर, रामकिशोर राजभर, विजय चौहान प्रमोद चौधरी संदीप राजभर केशव राम राजभर रामजनक वर्मा रामपाल राजभर लक्ष्मी देवी राजभर राहुल निषाद उमेश यादव बबलू यादव अनुज यादव दीवान चंद यादव राम शब्द राजभर रंजीत राजभर योगेंद्र कुमार राजभर मनोज कुमार उपाध्याय हरिकेश चौधरी मुकेश शर्मा मुकेश सोनी पप्पू यादव आशुतोष यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *