बशिष्ठ पाण्डेय
. रुधौली थाना क्षेत्र के रुधौली भानपुर मार्ग पर स्थित गिधार गांव के पास भैंस की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों की मदद से घायल ज्योति सिंह पत्नी विक्की सिंह, व विक्की सिंह पुत्र अज्ञात जिन्हे इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली ले जाया गया। जहां पर मौजूद डाक्टर ने ज्योति सिंह को मृत घोषित कर दिया सूचना पर पहुंची रुधौली पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम करने हेतु भेज दिया। घायल दंपति विक्की सिंह अपनी पत्नी ज्योति के साथ ग्राम घनश्यामपुर थाना खोडारे जनपद गोंडा से निजी कार्य हेतु बाइक से रुधौली आ रहे थे कि अचानक रास्ते में भैंस की चपेट में आ गए जिसमें भैंस भी घायल हो गई। वहां पर मौजूद लोगों ने पशु डाक्टर को सूचना देकर घायल भैंस के इलाज हेतु सूचना दे दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक रुधौली चंदन कुमार ने बताया कि गिधार गांव के पास बाइक और भैंस की टक्कर हो गई है मौके पर पुलिस बल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया जिसमे ज्योति सिंह की मृत्यु हो गई अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
