पौली। पौली विकास क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय शनिचरा बाजार के सभागार में एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी) प्रशिक्षण के चौथे दिवस के समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पर मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षाधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। शिक्षकों को संबोधित करते हुए खण्ड शिक्षाधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण में आप सब ने जो भी सीखा है उसे विद्यालय पर जा कर बच्चो के बीच अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत करे। जिससे बच्चे आसानी से गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्राप्त कर सके। शिक्षण कार्य करते समय गतिविधि व टीएलएम का उपयोग अवश्य करे। जिससे बुनियादी भाषा व गणित में दक्षताओं को हासिल करने में आसानी हो। शिक्षण कार्य करने में कोई समस्या आती है तो हमसे सीधे सम्पर्क करे। हर समस्या का निदान करने के लिए दृढ़ संकल्पित रहूंगा।
संदर्भदाता एआरपी राजेंद्र यादव, हरीराम यादव, अजय कुमार, राजेश गुप्ता व दिलीप कुमार ने प्रतिभागियों को शिक्षक संदर्शिका आधारित भाषा-गणित सहित अन्य सभी माड्यूलो के बारे में विस्तार से चर्चा कर टीएलएम का निर्माण व उपयोग के बारे में बताया।
प्रशिक्षण में राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक विनोद पांडेय, आदर्श मणि त्रिपाठी, विपिन कुमार, गंगेश चतुर्वेदी, दीपक यादव, रंजीत कुमार, पराग सिंह, अजय कुमार, शिववचन , महेन्द्र प्रसाद , नवल किशोर, अजय , राम मोहन , राजेश , राहुल पांडेय , एकता गोस्वामी , पूनम यादव , मनीषा मिश्रा
