Spread the love

बस्ती: मोबाइल फोन पर तो लोग खेलते रहते हैं, लेकिन अब ये जुआ घर भी बनता जा रहा है। युवा इस वर्चुअल जुए के जाल में फंसकर न सिर्फ घाटे में जा रहे हैं। करीब 23 लाख रुपए गंवा चुके दो युवक अब शहर का बड़े चोर बन चुके है। एक दो नहीं बल्कि आधा दर्जन चोरी की घटना को अंजाम देकर है। इनके चोरी के काम में शहर का एक सराफ भी सहयोग करते हुए पकड़ा गया है। पुलिस के वर्कआउट की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक गोपालकृष्ण चौधरी ने बताया कि बस्ती पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दो चोरो को कोतवाली पुलिस व एसओजी की टीम से संयुक्त कार्रवाई करके गिरफ्तार किया है। बताया कि इनकी निशानदेही पर चोरी किए लाखों के गहने व इन्हें खरीदने वाले सराफ को भी गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया है। एसपी ने कहा कि गिरफ्तार दो चोर व सराफ के खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस टीम को दस हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। कोतवाल विजय कुमार दुबे व एसओजी प्रभारी जनार्दन प्रसाद, व सर्विलांस प्रभारी शशिकांत की टीम ने

कृष्ण चन्द सोनी निवासी नरहरिया, थाना पुरानी, नन्दलाल सोनी निवासी जसईपुर थाना नगर व चोरी व
चोरी का जेवरात खरीदने वाले सर्राफ रमन सोनी पुत्र स्व.अनिल कुमार सोनी निवासी मंगल बाजार पुरानी बस्ती को गिरफ्तार किया है।इनके कब्जे से चोरी के जेवरात, मोबाइल व चोरी में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए हैं।


चोरों के खाते में आनलाइन ट्रांजेक्शन कर फंसा सोनार

पकड़े गए दोनो चोरों के खाते में लाखों रुपये आनलाइन ट्रांसफर करके चोरी के गहने खरीदने वाला सराफ फंस गया। वह इनसे चोरी का जेवर खरीदता था इसके बदले में उनके खाते में आनलाइन रुपये ट्रांसफर कर देता था। खातों की जांच में सराफ पकड़ में आ गया। चोरी का जेवरात वह बहुत दिनों से करता था। दोनो चोर इन रुपयों आनलाइन जूआ खेलते थे।

चोरी की इन घटनाओ में दोनो रहे शामिल
सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि कृष्णचन्द्र व नंदलाल सोनी ने मिल कर चोरी की सात घटनाओं को अंजाम दिया था।

केस 1- कोतवाली थानाक्षेत्र के इटैली गांव में 20 नवंबर 23 को चोरी
केस 2 – कोतवाली क्षेत्र के पिकौराशिवगुलाम में 15 अप्रैल 24 को चोरी

केस 3- कोतवाली क्षेत्र के डिडौहा में छह मई 24 को चोरी
केस 4- कोतवाली क्षेत्र के गदहाखोर में 22 मई 24 को चोरी

केस 5- कोतवाली क्षेत्र के मड़वानगर में एक जून 24 को चोरी
केस 6- कोतवाली क्षेत्र के बड़ेवन में 5 अगस्त 24 को चोरी

केस 7- कोतवाली क्षेत्र के संतपुर गदहाखोर मड़वानगर में 29 अगस्त 24 को चोरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *