Spread the love

बस्ती: वाल्टरगंज पुलिस टीम ने गल्ला व्यवसायी की गोदाम पर रखे गल्ले की चोरी की घटना की पर्दाफाश पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर कर दिया है। घटना के बाबत जानकारी देते हुए एसएसचओ दिनेश चन्द्र चौधरी ने बताया कि चोरी के 13 बोरा गेहूं तथा एक बोरा चावल को बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ग्राम पड़िया खास निवासी गल्ला कारोबारी निजामुद्दीन ने प्राथमिक विद्यालय पड़िया के पास गोदाम में गेंहू व चावल बोरे में रखे थे। कि मंगलवार की रात में गोदाम के शटर का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्तियों के ने 13 बोरा गेहू व एक बोरा चावल चोरी कर लिया गया था। इस सम्बन्ध में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सुरागरसी करके 24 घंटे के भीतर शाकिर अली निवासी अयार, थाना शिवनगर डिड़ई जनपद सिद्धार्थनगर व फिरोज अहमद उर्फ गुड्डु पुत्र नजीबुल्लाह निवासी खुसराजपुर पुरानी नौगढ थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार कर दोनो की निशानदेही पर चोरी किए गए अनाज व चोरी की घटना में प्रयुक्त एक आटो भी बरामद कर लिए गए। अंतरजनपदीय चोरों की गिरफ्तारी में प्रभारी चौकी मनौरी संजय कुमार,एसआई रमेश कुमार साहनी, लाल बहादुर सिंह, मुख्य आरक्षी लखीचन्द गुप्ता, धीरेन्द्र यादव, आरक्षी विद्यासागर यादव, व अवधेश यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *