Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

नगर बाजार थाना क्षेत्र के कोठवा भरतपुर निवासी विकास ने पुलिस अधीक्षक से अपने पिता के हत्या में शामिल लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया है आपको बताते चले कोठवा भरतपुर में विगत दिनों एक व्यक्ति की लाश झाड़ियां में मिली थी जिसकी शिनाख्त संतोष कुमार के रूप में हुई थी परिजनों का कहना है कि स्थानीय पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है और न्याय के लिए हम लोग आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर क्षेत्राधिकारी सदर को ज्ञापन दिए हैं उन्होंने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही न्याय मिलेगा इस अवसर पर सुभाषपा के जिला महासचिव अजय सिंह चौहान ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो हम लोग धरने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौपते समय लाल चंद्र रामानुज राजकुमार के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही।पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर किया प्रदर्शन बाबा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *