कुदरहा, बस्ती: ब्लाक के दुग्ध सभागार में ब्लाक प्रमुख की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधानों की आवश्यक बैठक की गयी। जिसमें ग्राम प्रधानों के मनरेगा द्वारा पक्के कार्य का भुगतान न कने का मामला छाया रहा। एड़ीओं पंचायत सुवाष चंद्र ने बैठक में सभी सदस्यों को मुख्य एजेंडे को पढ कर सुनाया।
महादेवा विधायक दूध राम ने कहा कि ग्राम पंचायतों का विकास विना भेद-भाव के करे। जिसका लाभ प्रत्येक व्यक्ति मिल सके। गांव का विकास सभी लोग मिल करे। ग्राम प्रधान का चुनाव बहुत ही कठिन होता है। जो चुन कर आए है सभी को एक निगाह से देखना चाहिए। बीडीओं पर तंग कसते हुए कहा कि आप द्वारा प्रधानो का चेहरा देख कर कार्य किए जाने की शिकायत मिल रही ऐसा नही होना चाहिए। ब्लाक का विकास करो मेरी जहा अवश्यकता पडे हम तैयार है।
ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे ने सभी जनप्रतिनिधियो का स्वागत करते हुए कहा कि आवास सूची शीघ्र बनने वाली है सभी अपने-अपने गांव के पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाए। आप सभी गांव का विकास करे हम मदत के लिए तैयार हैै। खण्ड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार ने ब्लाक में संचालित योजनाओं को विस्तार से बताते हुए कहा प्रधानमंत्री आवास का सर्वे टेक्निकल टीम द्वारा शीघ्र होने जा रहा हैै। आप सभी टीम का सहयोग करें। आवास की पात्रता की श्रेणी में परिवर्तन हुआ है। दो पहिया वाहन वाले लाभार्थी भी अब आवास का सकेंगे। गांव के लोगो को यदि आनलाइन का कोई कार्य पडे तो वह पंचायत सहायकों से करा सकता है। सभी सचिव इसकी मानीटरिंग करते रहे। ग्राम प्रधानों का मनरेगा के तहत सामग्री का भुगतान न होने से असंतुष्ट लोगों को समझाया।
जिला पंचायत सदस्य ब्रह्मदेव यादव देव ने ग्राम प्रधानों का मनरेगा बजट बढाने तथा आगामी समय में आने वाले मैटेरियल के धन के भुगतान में अनियमिकता न करने को कहा। क्षेत्र पंचायत सदस्य व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बालकृष्ण त्रिपाठी ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों का पक्ष रखा। सीडीपीओ देवेंद्र मिश्रा, एडिओ पंचायत सुभाष चंद्र, संदीप अमेटा, देवेंद्र यादव, राधा गुप्ता ने अपने-अपने विभाग के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन एडिओ पंचायत सुभाष चंद्र ने किया।
बैठक में अमित शुक्ला, अभिषेक दुबे, अजय पाल, अरुण चौधरी, राम प्रकाश यादव, इंद्र कुमार चौधरी, रमेश चौधरी, मो ह्यूम, आनंद सिंह, रवि पांडेय, विजली गिरी, संजय, पप्पू गुप्ता, शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, दीपक श्रीवास्तव, वृजेश दुबे, गोरखनाथ यादव, रवि पांडे, अनुपम चौधरी, घनश्याम यादव, महेंद्र यादव सहित ग्राम प्रधान व बीडीसी मौजूद रहे।
बैठक में नहीं पहुंचे ब्लाक कर्मी
कुदरहा: क्षेत्र पंचायत की आवश्यक बैठक में ब्लाक कर्मी ही नही पहुंचे। जब कि बीडीओं के पत्र में सभी कर्मचारी को उपस्थित होना था। लेकिन एक भी तकनीकी सहायक व अवर अभियंता नही पहुंचे। इतना ही नही खंड शिक्षाधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, सहायक अभियंता विद्युत व थानाध्यक्ष लालगंज व कलवारी नही पहुंचे।

