Spread the love

बस्ती। दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में विश्व खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी द्वारा मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प और माला अर्पण करके किया गया।

कार्यक्रम की शृंखला में सबसे पहले स्पोर्ट्स कैप्टन शशि मिश्रा ने मेजर ध्यानचंद्र के जीवनचरित्र का वर्णन किया। तत्पश्चात उपप्रधानाचार्य डीके त्रिपाठी, हर्षिता पांडे, वाइस प्रिंसिपल गणेश राम, भूपेंद्र त्रिपाठी, वेद प्रकाश सिंह, स्वाति सिंह, डीके यादव, रेणु पांडे, सीमा सिंह, आशुतोष सिंह सहित खेल शिक्षक शिवेंद्र त्रिपाठी, अंगद चौरसिया और सीसीए हेड दिव्या त्रिपाठी ने भी पुष्प अर्पित किया।

वहीं, स्पोर्ट्स कैप्टन शशि मिश्रा, अफजान, प्रिया और युवराज पांडे के साथ सभी हाउस के हाउस कैप्टन और अन्य सभी बच्चे उपस्थित रहे। बच्चों के बीच खो-खो, बैडमिंटन, बॉलीबॉल, 300 मीटर दौड़ और कबड्डी का आयोजन किया गया। विजयी बच्चों को प्रबंधक जेपी सिंह ने पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *