बशिष्ठ पाण्डेय
शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे थाना समाधान दिवस पर आज जिलाधिकारी बस्ती और पुलिस अधीक्षक बस्ती ने पुरानी बस्ती थाने पर पहुंचकर फरियादियों की समस्याओ को सुना तथा त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया इसके बाबत जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के मंशा के अनुरूप समय से सबको न्याय दिलाने का कार्य किया जा रहा है और इस दिशा में सभी कर्मचारियों को निर्देशित भी किया गया है कि प्रत्येक थाने में लोगों की समस्याओं को सुने और त्वरित निस्तारण कराए। इस अवसर पर कई संबंधित विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहे वहीं पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी वर्गों को समान रूप से न्याय दिलाया जा रहा है और सभी थानों पर प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि कोई भी मामला लंबित न रखा जाय। इस अवसर पर पुरानी बस्ती थाना प्रभारी महेश सिंह मौजूद रहे
