कुशीनगर, अगस्त जनपद के हाटा कोतवाली थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा निवासी एक चार बच्चे की मां को बहला फुसलाकर दो लोगों द्वारा अपहरण कर धर्म परिवर्तन करने के मामले में पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि बीते 16 अगस्त को वादी लक्ष्मण प्रजापति द्वारा तहरीर दिया गया कि उनकी पत्नी को बच्चो सहित पड़ोस के दो मुस्लिम युवक धर्म परिवर्तन कराने के नीयत से अपहरण कर लिए है। स्थानीय पुलिस मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने में जुट गई थी। घटना का शीघ्र अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर अभिनव त्यागी के नेतृत्व में टीम गठित किया गया था। थाना कोतवाली हाटा व साइबर थाना की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा घटना का अनावरण करते हुए वांछित अभियुक्तों ताहिर अंसारी पुत्र उस्मान अंसारी व अब्दुल सत्तार पुत्र लक्मुद्दीन अंसारी दोनों निवासी पोखरभिंडा थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि ये दोनों मिल कर अपने गांव पोखरभिंडा के पड़ोस की रहने वाली शादी शुदा महिला को (चार बच्चो सहित) फोन से बात कर गोरखपुर बुलाकर 7 अगस्त की रात्रि 10 बजे गोरखपुर से एलटीटी एक्सप्रेस में बैठाकर महाराष्ट्र प्रदेश के मुम्बई में ले जाकर पूजा प्रजापति से फातिमा बेगम व तीन बच्चो के मुस्लिम नाम रखवा दिए तथा आधार कार्डो को मुस्लिम नाम से धर्म परिवर्तित दर्शाकर उच्च तरीके से तैयार कर बदल दिए तथा धर्म परिवर्तित कर पत्नी के रुप में दर्शाया गया। पुलिस दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाई करते हुए जेल भेज दिया।
